
भारत सरकार
GOVERNMENT OF INDIA
गृह मंत्रालय, राजभाषा विभाग
MINISTRY OF HOME AFFAIRS, DEPARTMENT OF OFFICIAL LANGUAGE
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति (नराकास) कोलकाता- कार्यालय -5
TOWN OFFICIAL LANGUAGE IMPLEMENTATION COMMITTEE (TOLIC), KOLKATA- OFFICE-5
भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था /THE INDIAN SCIENCE CONGRESS ASSOCIATION
नगर राजभाषा कार्यान्वयन समिति , नराकास , कोलकाता (कार्यालय – 5) की प्रथम अर्द्धवार्षिक बैठक दिनांक 24.12.2025 को समिति के अध्यक्षीय कार्यालय भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था , कोलकाता के सभागार में आयोजित की गई । इस बैठक में सदस्य कार्यालयों के कार्यालय प्रमुख एवं हिन्दी प्रतिनिधि तथा राजभाषा विभाग, भारत सरकार के प्रतिनिधियों सहित कुल 48 सदस्य शामिल हुए ।
बैठक की अध्यक्षता समिति के अध्यक्ष एवं भारतीय विज्ञान कांग्रेस संस्था के कार्यकारी सचिव डॉ. अतुल कुमार ने की। बैठक का आरंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ मुख्य अतिथि तथा राजभाषा विभाग के अधिकारियों का पुष्पगुच्छ एवं स्मृति – चिह्न भेंट कर स्वागत किया गया । तत्पश्चात नराकास , कोलकाता (कार्यालय – 5) के सदस्य – सचिव सुश्री देवश्री दत्ता द्वारा स्वागत सम्बोधन किया गया ।
इस बैठक में राजभाषा विभाग , भारत सरकार के क्षेत्रीय कार्यान्वयन कार्यालय (पूर्व ) के प्रतिनिधि के रूप में डॉ. विचित्रसेन गुप्त, उप निदेशक (कार्यान्वयन ) एवं हिन्दी शिक्षण योजना (पूर्व ), कोलकाता से श्रीमती कवितांजली महंती, सहायक निदेशक (राजभाषा) एवं कार्यालयाध्यक्ष शामिल हुए । उन्होंने हिन्दी शिक्षण योजना के अंतर्गत संचालित पाठ्यक्रमों की जानकारी दी ।
